सासाराम, अक्टूबर 15 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के अंतर्गत गुरुवार को सासाराम-बिक्रमगंज रेलखंड और सासाराम स्टेशन पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना टिकट या उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले 136 यात्रियों को पकड़ा गया। इनसे जुर्माने के रूप में कुल 73,115 रुपये की राशि वसूल की गई। अभियान के दौरान सासाराम स्टेशन के साथ इस रेलखंड पर संचालित विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों के टिकटों की जांच की गई। जांच में बिना टिकट या वैध प्राधिकार के यात्रा करते पाए गए यात्रियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। रेल कर्मियों ने यात्रियों से बिना टिकट या उचित प्राधिकार के यात्रा नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यात्रा से पहले आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट काउंटर, अधिकृत टिकट वेंडर, एटीवीएम या ऑनलाइन मा...