सासाराम, अगस्त 6 -- Sasaram News: सूर्यपुरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भड़कुड़िया खुर्द में हेडमास्टर के साथ मारपीट और विद्यालय में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने बताया कि भड़कुड़िया खुर्द गांव निवासी धनजी सिंह उर्फ मंगरू सिंह नशे की हालत में विद्यालय परिसर में पहुंच गया। आरोप है कि उसने मध्याह्न भोजन (एमडीएम) में उपयोग होने वाले बर्तनों सहित अन्य सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा विद्यालय के कार्यालय में रखे कुछ आवश्यक दस्तावेज भी फाड़ दिए। घटना का विरोध करने पर आरोपी ने हेडमास्टर के साथ मारपीट की और उनकी कमीज भी फाड़ दी। घटना के बाद हेडमास्टर एवं विद्यालय के शिक्षकों ने इसकी सूचना सूर्यपुरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पु...