सासाराम, अगस्त 21 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ताराचंडी रोड स्थित हिल रूट स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में छात्रों और शिक्षकों के लिए शुक्रवार को हेल्थ चेक-अप कैंप आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं की शुरुआती पहचान करने और नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करना था। कैंप में डॉ. आकाश कुमार अंबास्था और डॉ. पीके सिंह ने छात्रों व शिक्षकों की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी। डॉक्टरों ने छात्रों को व्यक्तिगत स्वच्छता, पौष्टिक खान-पान, साफ-सफाई और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी। स्कूल प्रबंधन ने चिकित्सकों के सहयोग के प्रति आभार जताया। प्रबंधन ने कहा कि यह पहल छात्रों और स्टाफ के स्वास्थ्य, सुरक्षा व सर्वांगीण विकास के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता क...