Sasaram News: हिन्दुस्तान ओलम्पियाड में भाग लेने को छात्रों को किया प्रेरित
सासाराम, सितम्बर 8 -- Sasaram News: शिवसागर, एक संवाददाता। कोनार पंचायत के चंदनपुरा गांव निवासी समाजसेवी विनय कुमार सिंह ने मंगलवार को विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर छात्र-छात्राओं को हिन्दुस्तान ओलम्पियाड में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व और प्रतियोगिताओं की उपयोगिता बताते हुए नियमित अध्ययन पर जोर दिया। कहा कि प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों की प्रतिभा निखरती है और आत्मविश्वास बढ़ता है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए ऐसे मंचों का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय चंदनपुरा, मध्य विद्यालय गरुड़ा और मध्य विद्यालय कोनार पहुंचकर छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। इस दौरान विद्यालयों के छात्र-छात्राओं में हिन्दुस्तान ओलम्पियाड को लेकर उत्साह देखा गया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.