Sasaram News: हाईकोर्ट की डेडलाइन खत्म, फिर भी नहीं हटा अतिक्रमण
सासाराम, सितम्बर 25 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। तिलौथू के मुर्गा मार्केट स्थित रेलवे लाइट की जमीन से अतिक्रमण हटाने को लेकर हाईकोर्ट की तय समय-सीमा समाप्त होने के बाद भी प्रशासनिक कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि, यहां रह रहे करीब 10 परिवारों ने अपने घर खाली कर दिए हैं। इसके बावजूद जमीन से अतिक्रमण पूरी तरह नहीं हटाए जाने से भू-स्वामियों में नाराजगी है। इधर, गुरुवार को जमीन पर रहने वाले अंकित मेहता ने हाईकोर्ट के अपीलीय प्राधिकार में आवेदन दिया। इसके बाद उनकी लगभग दो डिसमिल जमीन से संबंधित मामले में स्टे ऑर्डर होने की बात सामने आई है। भू-स्वामियों का कहना है कि स्टे केवल एक व्यक्ति के लगभग दो डिसमिल जमीन तक सीमित है। ऐसे में शेष जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जानी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.