सासाराम, अक्टूबर 9 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में सब्जी उत्पादन और बिक्री को बढ़ावा देने के लिए सहकारी समितियों को सक्रिय किया जाएगा। वेजफेड के माध्यम से किसानों की उपज की बिक्री के लिए व्यवस्थित बाजार विकसित करने की रणनीति बनाई गई है। इसके तहत प्रत्येक समिति को हर महीने कम से कम 20 क्विंटल सब्जी बेचने का लक्ष्य दिया गया है। वहीं, सब्जी आउटलेट खोलने के लिए जमीन चिह्नित करने और सरकारी भोजनालयों में आपूर्ति की संभावनाएं तलाशने पर भी जोर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...