सासाराम, अगस्त 21 -- Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। प्रखंड की हरिवंशपुर पंचायत की पूर्व मुखिया धनेश्वरी देवी का गुरुवार को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही पंचायत सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मुखिया पद पर रहते हुए धनेश्वरी देवी ने पंचायत के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और सामाजिक उत्थान के लिए कई कार्य किए। वह अपने सरल, सौम्य और मिलनसार स्वभाव के लिए लोगों के बीच लोकप्रिय थीं। ग्रामीणों से उनका आत्मीय जुड़ाव रहा। उनके निधन पर वर्तमान जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों और ग्रामीणों ने शोक व्यक्त किया। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल देने की प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...