सासाराम, अगस्त 2 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक होटल से पुलिस टीम ने पिस्टल, कारतूस व अन्य सामान के साथ आधा दर्जन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी अंतर जिला अपराधी बताए जाते हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस उनके अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है। घटना के संबंध में एसपी रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि स्टेशन रोड स्थित सुपर इंडिया होटल में दूसरे राज्यों के कुछ संबंधित लोग आकर रुके हैं, जो अपराधी किस्म के हैं। सूचना पर कारवाई करते हुए डेहरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी व नगर थानाध्यक्ष के साथ पुलिस टीम गठित की गई।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया गठित टीम द्वारा स्टेशन रोड के उक्त होटल के कमरा नंबर 108 व कमरा नंबर113 में छापेमारी की गई। जहां...