सासाराम, अक्टूबर 7 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। डालमियानगर थाना क्षेत्र में स्वर्ण व्यवसायी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। न्यू सिधौली स्थित देवी ज्वेलर्स के संचालक अजय कुमार को दुकान में लिफाफे के जरिए धमकी भरा पत्र भेजा गया। पत्र में पांच लाख रुपये नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। व्यवसायी ने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई के साथ परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...