Sasaram News: स्वर्ण कारोबारियों ने डीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार
सासाराम, अक्टूबर 29 -- Sasaram News: कोचस, एक संवाददाता। लगातार लूटपाट की घटनाओं से चिंतित स्वर्ण आभूषण कारोबारियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन से गुहार लगाई है। गुरुवार को स्वर्ण व्यवसायी सूरत सेठ और दिलीप केसरी ने डीएम दीपक मिश्रा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कारोबारियों ने बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, लूटकांड का जल्द खुलासा करने और यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग की। कारोबारियों ने कहा कि बाजार में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था जरूरी है, ताकि व्यवसायी बिना किसी भय के अपना कारोबार कर सकें। उन्होंने लूटपाट की घटनाओं में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई। इस पर डीएम ने कारोबारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कोचस में कानून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.