सासाराम, अगस्त 1 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में जीविका दीदियों को स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए जिला उद्योग केंद्र ने उद्यम पंजीकरण अभियान की गति तेज की है। जिला उद्योग केंद्र रोहतास के महाप्रबंधक आशीष रंजन ने बताया कि जिन जीविका दीदियों को 10 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हो चुकी है और जो किसी स्वरोजगार या उद्यम गतिविधि से जुड़ी हैं, वे अपने संबंधित प्रखंड के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) से संपर्क कर निःशुल्क उद्यम पंजीकरण करा सकती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...