सासाराम, अगस्त 19 -- Sasaram News: कोचस, एक संवाददाता। लाखों-करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित सरकारी कार्यालय स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखाते नजर आ रहे हैं। खासकर कार्यालयों के कोनों की दीवारें पान की पीक और खैनी के थूक से सनी हुई हैं। प्रखंड के कमोबेश सभी सरकारी कार्यालयों में यही स्थिति देखने को मिल रही है। विडंबना यह है कि इन्हीं कार्यालयों से लोगों को स्वच्छ और कचरा मुक्त प्रखंड बनाने का संदेश दिया जाता है। अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ कर्मियों को साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश भी दिया जाता है, लेकिन कार्यालय परिसरों की स्थिति इसके विपरीत नजर आ रही है। इससे 'चिराग तले अंधेरा' वाली कहावत चरितार्थ होती दिख रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...