Sasaram News: स्वच्छता कर्मियों का हुआ स्वास्थ्य जांच
सासाराम, सितम्बर 28 -- Sasaram News: सूर्यपुरा, एक संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 2026 के तहत सोमवार को प्रखंड की सभी पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य जांच किया गया। स्वच्छता समन्वयक श्रीकृष्ण सिंह ने बताया कि प्रखंड की पंचायतों में 79 स्वच्छता कर्मी कार्यरत हैं। कर्मी प्रतिदिन गलियों व नालियों की सफाई करते हैं, इसलिए उनका स्वस्थ रहना भी जरूरी है। सीएचसी सूर्यपुरा में कर्मियों की बीपी, शुगर, आंख समेत अन्य जांच की गई। जांच के दौरान कुछ कर्मियों में खून की कमी समेत अन्य समस्याएं पाई गईं। उन्हें चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क दवा दी गई। मौके पर सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.