सासाराम, नवम्बर 4 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, हिन्दुस्तान टीम। स्नातक उत्तीर्ण करने के बाद मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं की नाराजगी बढ़ती जा रही है। वर्ष 2025 में स्नातक पास करने वाले सैकड़ों विद्यार्थियों के बैंक खातों में अब तक प्रोत्साहन राशि नहीं पहुंची है। लंबे समय से भुगतान लंबित रहने के कारण विद्यार्थियों में निराशा है। उन्होंने सरकार से जल्द राशि जारी करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...