Sasaram News: स्थानांतरित सीओ व श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी को दी गई विदाई
सासाराम, जुलाई 15 -- Sasaram News: नोखा, एक संवाददाता। प्रखंड सभागार में आयोजित समारोह में स्थानांतरित अंचलाधिकारी मधुसूदन चौरसिया और श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रोहित कुमार को भावभीनी विदाई दी गई। अधिकारियों व कर्मियों ने दोनों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीडीओ सुश्री शेफाली, मुखिया संघ अध्यक्ष दयानंद सिंह समेत कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.