Sasaram News: स्थानांतरित पूर्व प्रधान शिक्षक को दी गई विदाई
सासाराम, अक्टूबर 11 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्राथमिक विद्यालय तारबंगला डेहरी में शनिवार को पूर्व प्रधान शिक्षक अमरनाथ पंडित के स्थानांतरण पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार और उपस्थित अतिथियों ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधान शिक्षक तनवीर अख्तर ने कहा कि अमरनाथ पंडित ने 19 वर्षों तक पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनका कार्यकाल विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने बच्चों की शिक्षा, उनके सर्वांगीण विकास और विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन शशि कुमार ने किया। मौके पर वार्ड संख्या 39 की पार्षद प्रेमा देवी,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.