Sasaram News: स्थानांतरण पर बीईओ प्राण रंजन प्रसाद को भावभीनी विदाई
सासाराम, जुलाई 8 -- Sasaram News: राजपुर, एक संवाददाता। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्राण रंजन प्रसाद के रक्सौल स्थानांतरण पर बुधवार को प्रखंड संसाधन केंद्र के सभागार में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों ने उन्हें उपहार एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने उनके तीन वर्ष के कार्यकाल की सराहना करते हुए शिक्षा व्यवस्था में उनके योगदान को याद किया। अपने संबोधन में प्राण रंजन प्रसाद ने सभी के स्नेह और सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि किसी भी पद की प्रतिष्ठा व्यक्ति के ईमानदार कार्य से तय होती है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: सेवानिवृत डीईओ को दी गई भावभीनी विदाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.