सासाराम, जुलाई 10 -- Sasaram News: राजपुर, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित डॉ. अरविंद कुमार का स्थानांतरण पीएमसीएच पटना होने पर शुक्रवार को अस्पताल सभागार में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुमित कुमार ने किया। मंच संचालन प्रखंड आशा प्रबंधक विकास कुमार ने किया। चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि नवंबर 2025 से जून 2026 तक डॉ. अरविंद राजपुर में पदस्थापित रहे। इस दौरान उन्होंने सेवा भाव से मरीज समेत कार्यरत सभी कर्मियों को भरपूर प्यार दिया। प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक संदीप कुमार ने कहा कि अस्पताल से एक अच्छे डाक्टर स्थानांतरित हुए हैं। जिनकी कमी महसूस होगी। मौके पर एकाउंटेंट विनोद द्विवेदी,बीसीएम विकास कुमार,कर्मी नवीन गौतम, मनोज कुमार, सुनिता कुमारी,धीरज कुमार,मुन्ना पांडेय,प्...