Sasaram News: स्कॉर्पियो से 328 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, धंधेबाज गिरफ्तार
सासाराम, नवम्बर 7 -- Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। दीपावली के मौके पर शराब खपाने की तैयारी में जुटे धंधेबाजों के मंसूबों पर नटवार पुलिस ने पानी फेर दिया। शनिवार को गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बिशम्भरपुर टोला के पास मुर्गी फार्म के समीप एक स्कॉर्पियो से 328 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। मौके से एक धंधेबाज को गिरफ्तार करने के साथ स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया गया। थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि स्कॉर्पियो से अंग्रेजी शराब की खेप लाई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया। बिशम्भरपुर टोला के पास मुर्गी फार्म के समीप स्कॉर्पियो पहुंचते ही उसे रोककर तलाशी ली गई। वाहन से 37 पेटी एट पीएम की 319 लीटर और एक पेटी रॉयल स्टैग की नौ लीटर शराब बरामद हुई। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान भलुनी गांव निवासी विकास कुमार पित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.