Sasaram News: स्कूल जाने से पहले विद्यालय का माहौल देखेंगे आंगनबाड़ी के नौनिहाल
सासाराम, नवम्बर 1 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। अब आंगनबाड़ी के नौनिहाल स्कूल में दाखिला लेने से पहले ही वहां के माहौल से परिचित होंगे। इसके लिए शनिवार को जिलेभर में विद्यालय भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समेकित बाल विकास सेवाओं के तहत आयोजित इस पहल में पांच से छह वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को नजदीकी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों का भ्रमण कराया गया। इस दौरान बच्चों ने स्कूल की कक्षाओं, पढ़ाई के तरीके, खेलकूद और अन्य गतिविधियों को करीब से देखा। इसका उद्देश्य बच्चों के मन से विद्यालय को लेकर झिझक दूर करना और उनमें स्कूल जाने के प्रति रुचि व आत्मविश्वास बढ़ाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.