सासाराम, अगस्त 28 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। शहर के एक सीबीएसई निजी स्कूल में पढ़ने वाली नौवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा गुरुवार को स्कूल जाने के बाद घर नहीं लौटी। मामले में छात्रा के पिता ने शुक्रवार को नगर थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी रोज की तरह गुरुवार को स्कूल गई थी। निर्धारित समय तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। स्कूल जाकर भी जानकारी ली गई, लेकिन छात्रा का कोई पता नहीं चला। इसके बाद नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। नगर थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार ने बताया कि छात्रा के पिता ने एक युवक पर बेटी को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पिता के अनुसार, उक्त युवक से छात्रा की दोस्ती इंस्टाग्राम और फेसबुक के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बातचीत...