Sasaram News: स्कूटी की टक्कर से चार छात्राएं घायल
सासाराम, जुलाई 10 -- Sasaram News: संझौली, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के आरा-सासाराम मुख्य सड़क पर प्रखंड कार्यालय के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से चार स्कूली छात्राएं घायल हो गईं। सभी छात्राएं पढ़ाई कर अपने-अपने घर लौट रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। घायलों की पहचान चैता नर्वद निवासी कृति कुमारी, खुटहा गांव निवासी प्रीति कुमारी, बाजीतपुर गांव निवासी रानी कुमारी तथा मसोना गांव निवासी काजल कुमारी के रूप में हुई है। सभी इंटरमीडिएट की छात्राएं हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी सवार युवक तेज गति से आ रहा था और ब्लॉक गेट के पास छात्राओं को टक्कर मार दी, जिससे चारों सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल छात्राओं की मदद कर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया तथा परिजनों को सूचना दी। थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.