Sasaram News: सोशल मीडिया से रोहतास में पर्यटन और जनजागरूकता को मिलेगी नई रफ्तार
सासाराम, अगस्त 9 -- Sasaram News: सासाराम,हिन्दुस्तान संवाददाता। सोशल मीडिया की ताकत का इस्तेमाल अब रोहतास में पर्यटन को बढ़ावा देने, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने और साइबर व सड़क सुरक्षा का संदेश घर-घर पहुंचाने के लिए किया जाएगा। रविवार को डीएम दीपक कुमार मिश्रा, एसपी रौशन कुमार और वन प्रमंडल पदाधिकारी स्टालिन फीडल कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स व डिजिटल ब्लॉगर्स के साथ हुई बैठक में डिजिटल प्लेटफॉर्म को जन-जागरूकता का प्रभावी माध्यम बनाने की रणनीति पर चर्चा की। साथ ही भ्रामक, आपत्तिजनक और अफवाह फैलाने वाली सूचनाओं पर रोक लगाने के लिए जिम्मेदार सोशल मीडिया उपयोग पर जोर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.