Sasaram News: सोन में डूबने से 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत
सासाराम, सितम्बर 30 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेलौजा गांव निवासी प्रवेश चौधरी उर्फ ठेघु चौधरी (57) की सोन नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना मंगलवार रात की है। बुधवार को पुलिस ने नदी से तैरता हुआ शव बरामद किया। परिजनों के अनुसार, प्रवेश चौधरी सोनडीला से तैरकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बीच नदी में डूब गए। रातभर परिजन उनकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार को कटाव स्थल के ऊपर नदी में शव दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना के बाद गांव में मातमी माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.