सासाराम, नवम्बर 9 -- Sasaram News: रोहतास, एक संवाददाता। सोन नदी की कलकल धारा, कैमूर की मनोरम पहाड़ियां और भगवान भास्कर की आराधना। प्रकृति की इसी खूबसूरत गोद में स्थित है रोहतास प्रखंड के कल्याणपुर गांव का प्रसिद्ध सूर्य मंदिर। धार्मिक आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का यह संगम छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन जाता है। कार्तिक और चैत्र, दोनों छठ पर्वों पर यहां करीब पांच हजार श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने पहुंचते हैं। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मुराद पूरी होने पर श्रद्धालु दोबारा मंदिर पहुंचकर छठ व्रत करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...