सासाराम, सितम्बर 28 -- Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। बापू स्मृति नागेश उच्च माध्यमिक विद्यालय सैसड़ में सोमवार को संकुल स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं का दबदबा रहा और सभी वर्गों में प्रथम स्थान छात्राओं ने हासिल किया। चयनित प्रतिभागी अब 30 सितंबर को प्रखंड संसाधन केंद्र में आयोजित प्रतियोगिता में संकुल का प्रतिनिधित्व करेंगे। वर्ग एक से पांच तक भाषण प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय सुरतापुर की छात्रा ज्ञानी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, इसी वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय सैसड़ की छात्रा कृतिका कुमारी प्रथम रहीं। यह भी पढ़ें- Sasaram News: विकसित भारत के संकल्प पर विद्यार्थियों ...