सासाराम, अक्टूबर 12 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, हिन्दुस्तान टीम। सैलून में बाल कटवाने की बात कहकर घर से निकला 18 वर्षीय आदित्य कुमार 23 दिन बाद भी लापता है। गोड़ारी नगर निवासी आदित्य 19 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजन गांव से लेकर रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों तक उसकी तलाश कर चुके हैं, पर कोई सुराग नहीं मिला। बेटे की सलामती की आस में मां रीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि परिवार उसकी सुरक्षित वापसी की राह देख रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...