सासाराम, अक्टूबर 18 -- Sasaram News: अकोढ़ीगोला, संवाददाता। बिहार में 12 सैटेलाइट टाउनशिप बसाने के नाम पर किसानों की करीब चार लाख एकड़ जमीन लिए जाने की नीति के खिलाफ अखिल भारतीय किसान महासभा ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में काराकाट विधायक अरुण सिंह ने विकास के नाम पर किसानों की जमीन लेने की नीति का विरोध करते हुए उनके हक और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष मजबूत करने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...