सासाराम, अक्टूबर 7 -- Sasaram News: दिनारा, एसं। सैंसड ग्राम पंचायत के सैंसड़, दहिगना, सुरतापुर, भादी, धर्मबाग व मैरा गांवों में बुधवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक प्रियंका सिन्हा ने बताया कि चौक-चौराहों, मुख्य गलियों, सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों की सफाई की गई। स्वच्छता कर्मियों ने गांवों में सफाई के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। पंचायत को स्वच्छ, सुंदर व स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से अभियान जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Siwan News निरंकारी मिशन के 85 सेवादारों ने की कलेक्ट्रेट तालाब की सफाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...