Sasaram News: सेवा ही संकल्प अभियान में भाषण व चित्रकला के प्रतिभागी चयनित
सासाराम, अक्टूबर 1 -- Sasaram News: शिवसागर, एक संवाददाता। प्रखंड संसाधन केंद्र में गुरुवार को सेवा ही संकल्प अभियान के तहत भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों और विकसित भारत की संकल्पना पर आधारित विषयों पर छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता में तीन-तीन छात्र-छात्राओं का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता छह अक्टूबर को आयोजित होगी। भाषण प्रतियोगिता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय करूप की पांचवीं कक्षा की छात्रा ओमी राजश्री, मध्य विद्यालय शिवसागर की आठवीं कक्षा की अंशिका कुमारी और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय करूप की 11वीं कक्षा की सोया कुमारी का चयन किया गया। यह भी पढ़ें- Banka News: मेरे सपनों का भारत सेवा चित्र में बच्चों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.