सासाराम, नवम्बर 4 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों में संचालित योजनाओं को 20 नवंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में डीईओ ने सभी प्रधान शिक्षक, प्रभारी प्रधानाध्यापक और विद्यालय प्रधानों को पत्र जारी किया है। उन्होंने विद्यालयों में चल रहे मरम्मत कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने की चेतावनी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...