Sasaram News: सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
सासाराम, सितम्बर 29 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिला रोहतास के बैनर तले माइक्रो ब्लड सेंटर, राज कॉलोनी में रक्तदान शिविर लगाया गया। जिलाध्यक्ष संतोष पटेल की अध्यक्षता और विजय सिंह के संचालन में आयोजित शिविर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ललन पासवान ने भी रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा भाव से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: सेवा संकल्प अभियान के तहत मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.