Sasaram News: सेवानिवृत्ति पर आयोजित हुई विदाई सह सम्मान समारोह
सासाराम, सितम्बर 30 -- Sasaram News: चेनारी, एक संवाददाता। बेनी सिंह महाविद्यालय में मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने पर बुधवार को विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्राचार्य डॉ. जनेश्वर सिंह ने किया। प्राचार्य ने कहा कि प्रो. सतीश कुमार सिंह ने 42 वर्षों तक ईमानदारी और परिश्रम के साथ महाविद्यालय में शैक्षणिक कार्य किया। उनके सेवानिवृत्त होने से मनोविज्ञान विभाग के पठन-पाठन पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। समारोह से पूर्व महाविद्यालय परिसर स्थित बेनी सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर प्रो. प्रमोद सिंह, प्रो. जितेंद्र सिंह, प्रो. अधीक्षक दास, प्रो. श्रीधर मिश्रा, प्रो. संजय सिंह, डॉ. उदय प्रताप सिंह, प्रो. नरेंद्र राय व कमलेश सिंह समेत अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.