Sasaram News: सूर्य मंदिर पोखरा से अज्ञात युवक का शव बरामद
सासाराम, जुलाई 21 -- Sasaram News: करगहर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के महुली गांव स्थित सूर्य मंदिर पोखरा से मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। ग्रामीणों द्वारा पोखरा में शव देखे जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष प्रतीत होती है। वह पीले रंग की शर्ट और नीले रंग की पैंट पहने हुए था। आसपास के महुली, डुमरा, कोनार सहित अन्य गांवों के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई करते हुए मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.