सासाराम, अक्टूबर 12 -- Sasaram News: अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अधिक से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को बीआरसी में बीडीओ डॉ. रविरंजन के नेतृत्व में विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। इसमें कनीय विद्युत अभियंता शुभेन्दु कुमार ने योजना की जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापकों से विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को जागरूक करने की अपील की। उन्होंने बताया कि योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्रणाली लगाकर सौर ऊर्जा का उपयोग किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...