सासाराम, सितम्बर 28 -- Sasaram News: सूर्यपुरा, एक संवाददाता। सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के पंवरा गांव में रविवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पति, सास, ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मृतका की सास मंतोरणा देवी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...