Sasaram News: सीएसपी संचालक से एक लाख रुपये लूटने का प्रयास, विरोध पर चलाई गोली
सासाराम, नवम्बर 7 -- लूट के प्रयास और गोलीबारी की घटना Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। दिनारा थाना क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक के खनिता सीएसपी संचालक को रास्ते में घेरकर बदमाशों ने एक लाख रुपये लूटने का प्रयास किया। विरोध करने और रुपये से भरा बैग लेकर भागने पर अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। हालांकि, गोली उन्हें नहीं लगी और वे बाल-बाल बच गए। पीड़ित सीएसपी संचालक लिलवंछ गांव निवासी मनीष कुमार तिवारी (पिता संजय कुमार तिवारी) ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे सीएसपी बंद करने के बाद बचे करीब एक लाख रुपये बैग में रखकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही बिलासपुर से आगे लोहरा पुल के पास पहुंचे, एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने ओवरटेक कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। अपराधियों की मंशा भांपकर संचालक ने अपनी बाइक करहा की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.