सासाराम, अगस्त 22 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। सासाराम बाइपास पथ के उद्घाटन का इंतजार अब जल्द खत्म होने की उम्मीद है। सड़क का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और बचे-खुचे कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विभागीय स्तर पर सितंबर में उद्घाटन कराने की तैयारी चल रही है। बाइपास चालू होने से शहर के अंदर भारी वाहनों का दबाव कम होने के साथ सासाराम-चौसा पथ पर आवागमन करने वाले वाहनों को भी राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...