Sasaram News: सासाराम स्टेशन और रेलवे कॉलोनियों में चला सफाई अभियान
सासाराम, अक्टूबर 9 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्वच्छता पखवाड़ा-2026 एवं स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत गुरुवार को सासाराम रेलवे स्टेशन और रेलवे कॉलोनियों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के इस अभियान में स्टेशन परिसर के कूड़ेदानों की सफाई की गई, जबकि कॉलोनियों के चिह्नित कचरा स्थलों से जमा कचरा हटाया गया। अभियान के दौरान रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों को निर्धारित कूड़ेदानों में ही कचरा डालने तथा स्टेशन और आवासीय परिसरों को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया गया। स्वच्छता बनाए रखने में सामूहिक सहभागिता की अहमियत पर भी जोर दिया गया। रेलवे प्रशासन का उद्देश्य रेल परिसरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के साथ कचरे का व्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित करना है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: स्वच्छता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.