सासाराम, अगस्त 11 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। शहर के फजलगंज स्थित गीताघाट कॉलोनी में मंगलवार को कॉमन सैंड बोआ सांप मिलने से लोगों में कौतूहल मच गया। सांप रोहतास महिला कॉलेज के वरीय सहायक प्राध्यापक डॉ. अमरजीत कुमार के कंपाउंड में मिला। सूचना मिलने पर सर्प विशेषज्ञ सह जूलॉजी के सहायक प्राध्यापक डॉ. गौरव मौके पर पहुंचे और सांप को सुरक्षित पकड़ा। उन्होंने ही सांप की पहचान कॉमन सैंड बोआ के रूप में की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...