सासाराम, नवम्बर 7 -- छिनतई के चार लाख रुपये बरामद Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। सासाराम में दिनदहाड़े हुई चार लाख रुपये की छिनतई की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर थाना क्षेत्र से छीने गए चार लाख रुपये पुलिस ने कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र स्थित एक आरोपित के घर से बरामद कर लिए हैं। हालांकि, छिनतई का आरोपित पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। नगर थानाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने बताया कि गत पांच नवंबर को पुरानी जीटी रोड पर रोहतास महिला कॉलेज के समीप यह घटना हुई थी। बैंक से चार लाख रुपये निकालकर घर लौट रहे प्रेमचंद सिंह को अपराधियों ने निशाना बनाया था। झोले में रखे रुपये झपट्टा मारकर छीनने के बाद अपराधी फरार हो गए थे। घटना के बाद पीड़ित ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई ...