सासाराम, अक्टूबर 14 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। सासाराम-आरा स्टेट हाईवे पर मंगलवार की रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के सियाडीह गांव के समीप हुआ। मृतकों की पहचान सासाराम के करन सराय मोहल्ला निवासी वाल्मीकि कुमार उर्फ कल्लू (22) और प्रकाश कुमार (26) के रूप में हुई। चरपोखरी पुलिस ने जब वाल्मीकि के परिजनों को फोन कर हादसे की सूचना दी, तो घर में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में आरा के लिए रवाना हो गए। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...