सासाराम, अक्टूबर 12 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। रेलवे स्टेशनों को स्वच्छ रखने के लिए पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल में जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वच्छता पखवाड़ा एवं विशेष अभियान 6.0 के तहत यात्रियों और रेलकर्मियों को ठोस कचरा प्रबंधन नियम 2026 की जानकारी दी गई। सासाराम और डेहरी-ऑन-सोन स्टेशन पर रेलकर्मियों ने यात्रियों को कचरे के सही निस्तारण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान कचरा निर्धारित कूड़ेदान में डालने और रेलवे परिसर में गंदगी नहीं फैलाने की अपील की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...