सासाराम, अगस्त 3 -- Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। पवित्र सावन मास की पहली सोमवारी पर प्रखंड क्षेत्र पूरी तरह शिवभक्ति में सराबोर हो गया। सोमवार की सुबह रिमझिम बारिश के बीच श्रद्धालुओं का सैलाब विभिन्न शिवालयों की ओर उमड़ पड़ा। महिला, पुरुष, बुजुर्ग, युवक और युवतियां जलपात्र लेकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचीं। पूरे दिन बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। स्थानीय थाना परिसर स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर में प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। इसके अलावा भलुनीधाम, नटवार, खनिता, गंज भड़सरा बाजार तथा ग्रामीण क्षेत्रों के अन्य शिवालयों में भी जलाभिषेक के लिए दिनभर भक्तों की भारी भीड़ रही। यह भी पढ़ें- Araria News: हर-हर महादेव व बोल बम के जयघोष से गुंजायमान हुआ शिवालय श्रद्...