सासाराम, जुलाई 30 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के डालमियानगर थाना क्षेत्र में सावन के महीने में झूला झूलना 13 वर्षीय छात्रा के लिए जानलेवा साबित हुआ। घर के समीप पेड़ पर बंधे झूले पर खेलते समय संतुलन बिगड़ने से रस्सी उसकी गर्दन में फंस गई और वह फांसी की तरह लटक गई। जब तक परिजन उसे नीचे उतारते, उसकी मौत हो चुकी थी। इस दर्दनाक हादसे से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...