Sasaram News: साइकिल और बाइक की टक्कर में दो गंभीर रूप से घायल
सासाराम, जुलाई 25 -- Sasaram News: नोखा, संवाददाता। आरा-सासाराम मुख्य पथ पर पुराना इंस्पेक्टर कार्यालय के समीप शनिवार शाम साइकिल और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर अन्य वाहनों से बचने के प्रयास में साइकिल और बाइक आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन चालक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि सिसिरता निवासी ज्ञानी राम के पुत्र श्रीकांत राम साइकिल से अपने गांव जा रहे थे। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.