Sasaram News: सांस्कृतिक कार्यक्रम सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे व एकता को करता है मजबूत: आलोक
सासाराम, अक्टूबर 24 -- Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के खनिता बाजार में दुर्गापूजा के अवसर पर शुक्रवार की रात दुगोला सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बिहार के चर्चित भोजपुरी व्यास कमलबास कुंअर और अरविंद सिंह अभियंता के बीच शानदार मुकाबला हुआ। दोनों कलाकारों ने देवी गीतों से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद भक्ति गीतों और धार्मिक कथाओं की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भोजपुरी गीतों पर ग्रामीण रातभर झूमते रहे और कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक आलोक कुमार सिंह ने भलुनीधाम मंदिर के पुजारी आचार्य हरेंद्र पांडेय और सुबोध पांडेय के मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर और फीता काटकर किया। विधायक ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और एकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.