सासाराम, अगस्त 6 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। प्रखंड की मानी और मोरौना पंचायतों में गुरुवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। मानी पंचायत में आयोजित शिविर का नेतृत्व बीडीओ सुनील कुमार गौतम ने किया, जबकि मोरौना पंचायत में बीपीआरओ सलोनी चतुर्वेदी ने शिविर की कमान संभाली। अधिकारियों ने बताया कि मानी पंचायत से सांख्यिकी विभाग से संबंधित एक मामला प्राप्त हुआ, जबकि मोरौना पंचायत से कुल 20 मामले आए। इनमें आपूर्ति विभाग के सात, विद्युत विभाग का एक, राजस्व विभाग के छह और जी राम जी से संबंधित पांच मामले शामिल थे। सभी मामलों के निष्पादन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। शिविर के दौरान करीब पांच फरियादियों के बीच जन्म प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया। इससे लाभुकों में खुशी देखी गई। मानी पंचायत के लक्ष्मणपुर ...