Sasaram News: सहयोग शिविर में पहुंचे 27 आवेदन, आवास योजना के सबसे अधिक मामले
सासाराम, नवम्बर 3 -- Sasaram News: राजपुर, एक संवाददाता। आमलोगों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से राजपुर प्रखंड की सियावक पंचायत में सहयोग शिविर लगाया गया। एडीएम पीजीआरओ सुभाष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को सुना गया और कुल 27 आवेदन प्राप्त हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बीडीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदनों में लेबर कार्ड के दो, अंचल के चार, नली-गली योजना से संबंधित एक और आवास योजना के 20 आवेदन शामिल हैं। संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने आवेदनों की जांच कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन के लिए अग्रेषित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.