सासाराम, जुलाई 6 -- Sasaram News: नोखा, एक संवाददाता। प्रखंड की चार पंचायतों में मंगलवार को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों का सोमवार को बीडीओ सुश्री शैफाली ने निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ उत्तरी बरांव पंचायत सरकार भवन, कदवा, सीसरीत और धर्मपुरा में व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए। बीडीओ ने बताया कि शिविर में उप विकास आयुक्त विजय कुमार पांडेय सहित जिला एवं प्रखंड स्तर के अधिकारी मौजूद रहेंगे। विभिन्न विभागों के अलग-अलग काउंटर लगाकर लोगों की शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...